फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heavy rain again in Dholpur

Rajasthan Weather News: फिर बदला मौसम का मिजाज, सुबह हुई झमाझम बारिश, सर्द हवाओं ने लोगों को किया बेहाल

Thu, 30 Nov 2023 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Nov 2023 11:59 AM IST
सार

Dholpur:  जिले में लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज ने गुरुवार सुबह फिर से असर दिखा दिया। बूंदाबांदी के साथ हुई बरसात ने आमजन के साथ पशु पक्षी एवं वन्यजीवों की दिनचर्या काफी प्रभावित कर दी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। स्कूल एवं कोचिंग सेंटर जाने वाले विद्यार्थियों को भी कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा है। रवि फसल के लिए बरसात काफी फायदेमंद मानी जा रही है।

विज्ञापन
Heavy rain again in Dholpur
फिर बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विगत 3 दिन से जिले में मौसम का मिजाज गड़बड़ देखा जा रहा है। सोमवार की रात्रि को बरसात जोरदारी से हुई थी। मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी के साथ बरसात का असर देखा गया था। लेकिन गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों की घटाएं देखी जा रही थी। बूंदाबांदी के साथ बरसात का दौर शुरू हो गया। करीब आधा घंटे तक बरसात का असर देखा गया। बरसात की वजह से आवागमन की रफ्तार भी थम गई। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। कड़ाके की सर्दी एवं ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। धौलपुर शहर के गली मोहल्ले में कीचड़ के हालात बन गए हैं। सर्दी की वजह से लोग अधिकांश घरों में कैद रहे हैं। वातावरण में पूरी तरह से ठंडक घुल गई है।

विज्ञापन


रबी की फसल के लिए बारिश फायदेमंद
किसानों के मुताबिक बरसात रबी फसल के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। जिले में प्रमुख रूप से गेहूं, सरसों एवं आलू फसल का ट्रेंड रहा है। इन सभी फसलों में फायदा माना जा रहा है। सरसों, गेहूं एवं आलू की फसल उगकर खेतों में तैयार हो चुकी है। खेतों से खरपतवार को हटाकर किसान पानी लगाने की कवायत में जुट रहा था। लेकिन बरसात से पहला पानी फसल को नसीब हो गया है। तीनों फसल में पहला पानी लगने के बाद किसान यूरिया एवं कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर सकेगा। उधर मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में आगामी 1 से 2 दिनों मे बारिश की चेतावनी दी है। सर्द हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed