फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   he is accused of sexual abuse , but in books he is saint

है यौनशोषण का आरोपी, किताबों में इसे बताया जा रहा है 'संत'

Mon, 03 Aug 2015 03:09 AM IST
एजेंसी/जोधपुर
एजेंसी/जोधपुर Updated Mon, 03 Aug 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
he is accused of sexual abuse , but in books he is saint

दुष्कर्म के मामले में आरोपी स्वयंभू संन्यासी आसाराम को राजस्थान के जोधपुर जिले में तीसरी कक्षा की पाठ्य पुस्तक के एक अध्याय में एक ‘संत’ के रूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि उसे विवेकानंद, मदर टेरेसा और रामकृष्ण परमहंस जैसी विभूतियों के साथ जगह दी गई है। योग गुरू रामदेव को भी जिले के कई स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली नैतिक शिक्षा और सामान्य ज्ञान की पाठ्य पुस्तक ‘नया उजाला’ में संतों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस अध्याय में गुरु नानक, कबीर, मीराबाई और शंकराचार्य की तस्वीरें भी छपी हुई हैं। बच्चों से उन लोगों की पहचान करने को कहा जाता है जिनमें आसाराम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार हो रहा है नया संस्करण

he is accused of sexual abuse , but in books he is saint
आसाराम दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद जोधपुर की जेल में कैद है। पाठ्यपुस्तक की आपूर्ति दिल्ली स्थित प्रकाशक गुरुकुल एजुकेशन बुक्स ने की है।


आसाराम का नाम शामिल करने के बारे में पूछे जाने के बाद प्रकाशन हाउस के एक प्रतिनिधि ने बताया कि जब यह किताब प्रकाशित हुई थी तब आसाराम के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था।

उन्होंने बताया, ‘अब हम किताब को बाजार से वापस ले रहे हैं और आसाराम को हटाते हुए किताब का एक नया संस्करण तैयार किया जा रहा है।’

जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों से किताब के बारे में पूछा गया तब उन्होंने मामले के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि, उन्होंने कहा कि उस स्कूल के अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा जहां यह किताब पाठ्यक्रम का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed