{"_id":"651bbbdced56ab62a702b305","slug":"hdfc-bank-fire-in-jaisalmer-due-to-short-circuit-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग; छत पर रखा जनरेटर और अन्य सामान जला, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग; छत पर रखा जनरेटर और अन्य सामान जला, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Tue, 03 Oct 2023 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:29 PM IST
सार
गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। आग से छत पर रखा जनरेटर और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
जनरेटर में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के शिव रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की छत पर आज सुबह अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर नगर परिषद की दो फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस दौरान आग से छत पर रखा जनरेटर और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया। अन्यथा आग से बैंक को काफी नुकसान हो सकता था। बैंक के स्ट्रांग रूम में काफी कैश और लोगों के लॉकर्स में कीमती सामान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद फायरमैन भेरुदान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे एचडीएफसी बैंक के गार्ड ने जानकारी दी कि बैंक की छत पर रखे जनरेटर में आग लगी है। हमने तुरंत दो दमकल लेकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए। छत पर आग होने के कारण आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। आग छत पर रखे जनरेटर और अन्य सामान में लगी थी।
विज्ञापन
ये रहे आग बुझाने में शामिल नगरपरिषद की दो फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जनरेटर और अन्य सामान जल गया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। भेरुदान ने बताया कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बैंक को काफी नुकसान हो सकता था।