{"_id":"63c034187f4e2175634bdcb3","slug":"haryana-history-sheeter-crook-arrested-with-stolen-bolero-in-nagaur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार, 34 केस हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार, 34 केस हैं दर्ज
Thu, 12 Jan 2023 09:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:53 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी जसवीर उर्फ जस्सी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 34 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को मूंडवा तिराहे से चुराई गई बोलेरो कैंपर गाड़ी 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने बोलेरो चोरी के आरोप में हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाले जसवीर उर्फ जस्सी जाट (40) को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जसवीर उर्फ जस्सी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 34 मुकदमे दर्ज है। थाना कोतवाली पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, चिनार बिकालावास के रहने वाले राधेश्याम गहलोत ने बुधवार को कोतवाली पुलिस में बोलेरो कैंपर गाड़ी मूंडवा चौराहे के पास से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर जसवीर को गिरफ्तार कर चोरी के बोलेरो बरामद की।
विज्ञापन