{"_id":"612d51868ebc3e60f10def42","slug":"haryana-a-tennis-player-registered-fir-against-a-woman-and-her-friends-for-blackmail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : टेनिस खिलाड़ी ने एक महिला और उसके साथियों के खिलाफ फिरौती मांगने पर दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : टेनिस खिलाड़ी ने एक महिला और उसके साथियों के खिलाफ फिरौती मांगने पर दर्ज कराई एफआईआर
Tue, 31 Aug 2021 03:15 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 03:15 AM IST
सार
- पुलिस ने बताया अबतक खिलाड़ी से आरोपियों ने ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये लूटे
- टेनिस खिलाड़ी के होटल में रुकने का इंतजाम कर एक युवती के साथ बनाया था अश्लील वीडियो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के एक 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी (लड़के) ने एक महिला और उसके अन्य साथियों पर 2018 में उसका एक अश्लील वीडियो शूट करके उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रवीना नामक आरोपी महिला 2017 में हरियाणा के एक खेल के दौरान खिलाड़ी से करनाल में मिली थी, जहां उसने खिलाड़ी के प्रदर्शन की तारीफ की थी। उसने खिलाड़ी को यह कहकर जयपुर बुलाया था कि वह उसे एक निजी कोचिंग की नौकरी दिलाने में मदद करेगी और वह अच्छे पैसे कमा सकता है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने एफआईआर दर्ज कर आरोपो का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता 2018 में एक कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर आया था और उस दौरान वह रवीना और एक अन्य युवती से मिला था। उन्होंने खिलाड़ी के होटल में रुकने का इंतजाम किया और एक युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय वह खिलाड़ी 18 साल का था।
विज्ञापन
सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि इसके बाद रवीना और अन्य आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे लगभग छह लाख रुपये फिरौती ले चुके हैं। खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे हाल में एक नौकरी मिली है और अब रवीना और उसके दोस्तों समेत अन्य आरोपी उससे 10 लाख रूपये की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ी ने इसके बारे में अपनी मां को सारी बात बताई, जिसके बाद उसकी मां ने भी आरोपियों से बातचीत की, लेकिन जब उनकी मांग लगातार बढ़ती गई, तो उन्होंने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक ने अपना परिचय पत्रकार के रूप में दिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।