फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hardik Patel accuses Raghu Sharma of saying bad for CM Ashok Gehlot and Pilot

Rajasthan: हार्दिक बोले-रघु शर्मा कहते थे कि कांग्रेस की 15 सीटें भी नहीं आएंगी, पायलट-गहलोत की करते थे बुराई

Tue, 31 May 2022 06:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 31 May 2022 06:17 PM IST
सार

हार्दिक पटेल ने रघु शर्मा पर गहलोत और पायलट की बुराई करने का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप को रघु शर्मा ने बकवास करार दिया है।

विज्ञापन
Hardik Patel accuses Raghu Sharma of saying bad for CM Ashok Gehlot and Pilot
हार्दिक पटेल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official

विस्तार

राजस्थान में मौसम के साथ चुनावी पारा भी चढ़ा हुआ है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इसी बीच राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और गुजरात के पार्टी प्रभारी डॉ. रघु शर्मा पर पार्टी छोड़ चुके हार्दिक पटेल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हार्दिक ने कहा कि रघु शर्मा ने पार्टी के बैठकों में कहा था कि गहलोत और पायलट ने सबकुछ खराब कर दिया है। राजस्थान में कांग्रेस की 10-15 सीट भी नहीं आने वाली हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि रघु शर्मा अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों की बुराई करते थे। उन्होंने बताया कि जब चार-पांच लोग बैठते और गहलोत साहब के बारे में पूछते तो रघु शर्मा उनकी बुराई करते। ऐसा ही वो सचिन पायलट के लिए भी बोलते थे। उनका खुद का स्टैंड कभी साफ नहीं रहा।

विज्ञापन

 

हार्दिक ने यह भी कहा कि हमने उनसे पूछा कि 2018 से पहले लोकसभा उपचुनाव में तो पायलट ने आपकी मदद की थी, आप उनके साथ क्यों नहीं रहे? तब रघु शर्मा ने जवाब दिया था कि सचिन पायलट नौजवान है, उसका भविष्य है लेकिन उसने जल्दबाजी कर ली। वह सरकार गिराना चाहता था। अगर सचिन पायलट भी पार्टी छोड़कर चले जाए तो कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रघु शर्मा को जब गुजरात में इंचार्ज बनाया गया, तब उनके आने के बाद कई लोग पार्टी छोड़कर गए। जब वे प्रभारी बनकर आए थे तो सरकार बनाने के लिए नहीं आए थे। उनके मन में यही था कि कैसे भी करके गहलोत साहब के बराबर गुजरात में 70-75 सीटें लाकर रख दूं। जिससे राजस्थान में पोजिशन बना सकूं।


इधर हार्दिक पटेल के आरोपों पर रघु शर्मा ने पलटवार किया है। रघु शर्मा ने पटेल के बयान को बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह बेइमान आदमी है। वह पार्टी छोड़ने के बाद कुछ भी कह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed