{"_id":"662dbee63382e52acb0526d7","slug":"hanumangarh-news-school-teacher-molested-girl-students-threatened-to-fail-if-they-protested-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: स्कूल टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, विरोध करने पर देता था फेल करने की धमकी, ऐसे खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: स्कूल टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, विरोध करने पर देता था फेल करने की धमकी, ऐसे खुला मामला
Sun, 28 Apr 2024 08:43 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Apr 2024 08:43 AM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल का टीचर कई बार छात्राओं के साथ अन्याय कर चुका है। एक दो छात्राओं के परिजनों ने शर्म के मारे आवाज नहीं उठाई। हाल ही में एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई तो उसने अपनी मां को इसकी शिकायत की। मां ने पिता को जानकारी दी। इसके बाद पूरा गांव धरना दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ में शिक्षा के मंदिर में एक टीचर 6 महीने से छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहा था। छात्राएं शर्मशार होकर उसकी ये ज्यादती झेल रहीं थीं, लेकिन एक छात्रा ने हिम्मत दिखाई और शिक्षक की करतूत को उजागर कर दिया। टीचर को निलंबित करने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पल्लू थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, बीईईओ ने टीम के साथ पहुंचकर पीड़ित छात्राओं, परिजनों और ग्रामीणों के बयान लिए। घटना हनुमानगढ़ के पल्लू थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की है।
विज्ञापन
मौका मिलते ही करता बैड टच
राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं का आरोप है कि हिंदी पढ़ाने वाला टीचर जयप्रकाश पर पिछले कई महीनों से उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता आ रहा है। एक पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि मेरी बहन प्रमिला (बदला हुआ नाम) इस स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा है। चंचल और काया (बदला हुआ नाम) 11वीं क्लास की छात्राएं हैं। तीनों से जयप्रकाश लंबे समय गलत हरकतें करता आ रहा था। मौका मिलते ही टीचर इनको बैड टच करता था। विरोध करने फेल करने की धमकी देता था। 16 अप्रैल को जब स्कूल में एग्जाम चल रहे थे, तब भी आरोपी छात्राओं को रोककर बैड टच किया। छात्राएं रोकर भागती नहीं तो जयप्रकाश उनका रेप भी कर सकता था।
विज्ञापन
एक छात्रा ने दिखाई हिम्मत
ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल का टीचर कई बार छात्राओं के साथ अन्याय कर चुका है। एक दो छात्राओं के परिजनों ने शर्म के मारे आवाज नहीं उठाई। हाल ही में एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई तो उसने अपनी मां को इसकी शिकायत की। मां ने पिता को जानकारी दी। इसके बाद पूरा गांव धरना दे रहा है।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक को पुलिस ने लिया सुरक्षा में, मुकदमा दर्ज
पल्लू थानाप्रभारी बिशन सहाय ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के भाई की रिपोर्ट के आधार पर व्याख्याता शिक्षक जयप्रकाश देग के खिलाफ अश्लील हरकतें, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सुरक्षा में लिया है। मामले में जांच सीओ नोहर को सौंपी गई है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बोले- जांच कर ऊपर भेजेंगे रिपोर्ट
रावतसर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुलीचंद शर्मा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पूरबसर के प्रिंसिपल ने फोन पर मामले की सूचना दी है। आक्रोशित गांव वालों ने स्कूल को बंद कर दिया है। सूचना के बाद तत्काल मैं, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश, आर पी मनोज कुमार, प्रिंसिपल बालिका स्कूल सुनीता, प्रिंसिपल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कनवाणी अनुपमा यहां जांच करने पहुंचे हैं। जांच कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने दिया धरना, निलंबन के बाद ही हटेगा
पुलिस कार्रवाई से पहले, ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल में गांव ही जयप्रकाश टीचर लगा हुआ है। पिछले 6 माह से शिकायत मिल रही थी कि वह छात्राओं के साथ छेड़खानी करता है। अभी पिछले दो दिन पहले भी उसने तीन छात्राओं से छेड़खानी की थी। ग्रामीणों को घटना का पता लगा तो आज वे स्कूल के गेट के ताला लगाकर धरने पर बैठे हैं। जब आरोपी को निलंबित नहीं करेंगे धरना जारी रहेगा।