{"_id":"66434b4ffa6fe2972209f44f","slug":"hanumangarh-gangster-sagar-shot-in-leg-in-police-encounter-in-tibbi-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर सागर के पैर में लगी गोली, दिल्ली क्राइम ब्रांच और DST ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर सागर के पैर में लगी गोली, दिल्ली क्राइम ब्रांच और DST ने की कार्रवाई
Tue, 14 May 2024 05:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 14 May 2024 05:01 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंग टिल्लू ताजपुरिया का गैंगस्टर सागर घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। ये कार्रवाई दिल्ली क्राइम ब्रांच और डीएसटी ने की। मर्डर के मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से छिपे बैठे कुख्यात गैंग टिल्लू ताजपुरिया के एक गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। टिब्बी के साबुआना में दिल्ली की क्राइम ब्रांच और हनुमानगढ़ जिला विशेष टीम के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए गैंगस्टर ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर सागर घायल हो गया। उसे बाद में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
गैंगस्टर सागर के पैर में गोली लगी थी। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि दिल्ली पुलिस को एक मर्डर के मामले में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गैंगस्टर सागर की तलाश थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की सागर हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी के साबुआना में छुपा हुआ है। इस पर दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम हनुमानगढ़ पहुंची और उनसे संपर्क कर सहयोग मांगा। जिस पर जिला विशेष टीम और क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम ने साबुआना में दबिश दी।
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला सागर यहां रूप सिंह पुत्र गुरदास सिंह के घर पर छुपा हुआ था। सागर को जैसे ही घेराबंदी की भनक लगी तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि गैंगस्टर सागर ने पांच राउंड फायर किए गए, जिस पर जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी और पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। सागर के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिला चिकित्सालय जाकर मौका स्थिति का जायजा लिया। गैंगस्टर सागर को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फायरिंग की घटना को लेकर टिब्बी थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पहले फायरिंग मामले में गिरफ्तार करेगी। अभी जिला चिकित्सालय में टाउन पुलिस की निगरानी में सागर उपचाराधीन है। गौरतलब है कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग दिल्ली-एनसीआर की कुख्यात गैंग में से एक है। पकड़ा गया बदमाश सागर ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिसे दिल्ली पुलिस गोगी गैंग के एक सदस्य के मर्डर के मामले में तलाश कर रही थी।