{"_id":"65e85350236b9743c50a5edd","slug":"16-checkposts-made-to-check-haryana-punjab-border-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जांच के लिए बनाई गई 16 चेकपोस्ट, नाकों पर लगेंगे CCTV कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जांच के लिए बनाई गई 16 चेकपोस्ट, नाकों पर लगेंगे CCTV कैमरे
Wed, 06 Mar 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Mar 2024 04:58 PM IST
सार
Rajasthan News: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय सीमा जांच के संबंध में कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जांच के लिए बनाई गई 16 चेकपोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर ने लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के परिवहन, हथियार एवं नगदी के परिवहन की रोकथाम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में चुनाव के दौरान ड्राई डे की सख्ती से पालना, संयुक्त नाकाबंदी करने, चैक पोस्ट संधारण, सीसीटीवी के माध्यम से कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि जिले की बॉर्डर पर 16 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाई गई है। नाकों पर सीसीटीवी कैमरे, एसएसटी, एफएसटी की टीमों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
नवीनतम सूची का आदान-प्रदान
पेट्रोल, डीजल और शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए आपसी समन्वय से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि सीमावर्ती राज्य की सीमा से लगे जिले व उपखण्ड से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के विवरण तथा मोबाइल नम्बर की नवीनतम सूची का आदान-प्रदान किया जाएगा। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में संचार तंत्र सुदृढ़ हो। वीसी में श्रीगंगानगर कलेक्टर लोक बंधु, एसपी गौरव यादव, मुक्तसर साहिब से कलेक्टर हरप्रीत और एसपी भागीरथ, फाजिल्का, हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद से कलेक्टर और एसपी, जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन