{"_id":"60fa0f66-7800-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"hail-and-rain-damaged-crops-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में ओले व बारिश से फसलें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में ओले व बारिश से फसलें खराब
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Feb 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
राज्य में वीरवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि के चलते कई जिलों में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गईं और बड़ी संख्या में पशु-पक्षियों की जान चली गई है। सरसों और धनिया की फसल पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
वहीं बीकानेर के श्रीकोलायत एवं डूंगरगढ़ में अतिवृष्टि की सूचना है। इसके अतिरिक्त नागौर, बारां, झालावाड़ और राजसमंद में भी ओलों से फसल खराब हुई है।
इस संबध में मुख्य सचिव सी. के. मैथ्यू ने सभी जिला कलैक्टरों को ओलावृष्टि से हुये नुकसान की सूचना एवं प्रभावित व्यक्तियों को सहायता के लिये आवश्यक धनराशि की मांग ऑनलाइन भिजवाने के निर्देश दिये हैं। इससे प्रभावितों के तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
अचानक से हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से ज्यादातर शहरों में दिन का पारा एक ही दिन में 1.4 से 8 डिग्री तक गिर गया। दिन में सबसे अधिक पारा चूरू में आठ डिग्री गिरा। सर्वाधिक बारिश बाड़मेर में 24.3 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद रविवार से मौसम साफ हो सकता है इससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।