फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Had relations with another woman in Jodhpur, gave 'triple talaq' to first wife

दूसरी महिला से थे संबंध, पहली पत्नी को दिया 'तीन तलाक'

Wed, 12 Feb 2020 09:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 12 Feb 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Had relations with another woman in Jodhpur, gave 'triple talaq' to first wife
ट्रिपल तलाक - फोटो : SELF

राजस्थान के जोधपुर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर उसे तलाक दे दिया। इतना ही नहीं उसके बेटे को भी छीनने की कोशिश की। आरोप है कि विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले हुई थी। शादी में दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद आए दिन उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाता था। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पति की दूसरी पत्नी थी। जब पहली पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। विरोध करना पति को नागवार गुजरा और उसने तीन तलाक देकर उससे नाता तोड़ लिया। आए दिन आरोपी पति उसकी पिटाई भी करता था। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कानून बनने के बाद भी  घटनाएं जारी 
एक अगस्त 2019 को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करते ही तीन तलाक बिल ने कानून का रूप ले लिया। अब भारत में तीन तलाक गैरकानूनी हो गया है। तीन तलाक के दोषी को तीन साल की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा पीड़ित महिला गुजारा भत्ता की मांग कर सकती है। इस विधेयक को लोकसभा ने 25 जुलाई और राज्यसभा ने 30 जुलाई को पारित कर दिया था। राज्यसभा में तीन तलाक बिल को मंजूरी मिलने के साथ ही इसके कानून में बदल गया। कानून बनने के भी तीन तलाक की घटनाएं जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed