फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gujjar agitation Was furious, now natioanl highway was also jam

गुर्जर आंदोलन उग्र, रेल ट्रैक के बाद हाइवे जाम

Sun, 24 May 2015 05:03 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
Gujjar agitation Was furious, now natioanl highway was also jam

विशेष पिछड़ा वर्ग में पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन के तीसरे दिन शनिवार को राजस्थान सरकार के तीन मंत्री और गुर्जर नेताओं के बीच हुई वार्ता विफल रही। बयाना में यह वार्ता हुई।

विज्ञापन


वार्ता में शामिल गुर्जर नेताओं ने मंत्रियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। वार्ता के दौरान गुर्जर समाज ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। वहीं, वार्ता में शामिल हुए तीनों मंत्रियों ने हाईकोर्ट में चलने की दुहाई दी और शीघ्र आंदोलन समाप्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बैठक के बाद गुर्जर नेताओं ने मीडिया से कहा कि सरकार की ओर से आए मंत्रियों के पास 50 फीसदी आरक्षण व्यवस्था के तहत विशेष पिछड़ा वर्ग में आरक्षण कैसे दिया जाएगा, इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार से कोई उम्मीद नहीं है और सरकार को जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के अन्य भागों में भी फैला आंदोलन

Gujjar agitation Was furious, now natioanl highway was also jam

गुर्जरों की और से बैंसला के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बयाना के सरकारी कॉलेज पहुंचा। जहां पहले से ही सरकार की ओर से तीन मंत्री पहुंचे थे।

गुर्जरों का आंदोलन प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैल गया। कोटा में गुर्जरों ने रावतभाटा मार्ग जाम किया, तो कोटपूतली में गुर्जर समाज ने दूध की आपूर्ति रोकने का ऐलान किया।

दिल्ली-मुंबई वाया कोटा के बीच पटरियों पर काबिज गुर्जर आंदोलनकारियों के कारण रेल यातायात शनिवार को भी प्रभावित रहा। ट्रेनें डायवर्ट कर चलाई गईं और कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया। वहीं, रोडवेज ने हिंडौन से बयाना और बयाना से भरतपुर के बीच बसों का संचालन बंद कर रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed