{"_id":"64423388d4905ab0e20e1c78","slug":"grp-and-army-jawans-clashed-over-parking-a-bike-in-no-parking-in-sawai-madhopur-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: स्टेशन परिसर में भिड़े जीआरपी और रिटायर्ड आर्मी जवान, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: स्टेशन परिसर में भिड़े जीआरपी और रिटायर्ड आर्मी जवान, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
Fri, 21 Apr 2023 01:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:00 PM IST
सार
सवाई माधोपुर में स्टेशन के बाहर बाइक नो पार्किंग एरिया में खड़ी करने पर जीआरपी के चालान काटने पर बवाल हो गया। एक रिटायर्ड आर्मी जवान और जीआरपी के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन
जीआरपी और आर्मी जवान आपस में भिड़े
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सवाई माधोपुर में गुरुवार को जीआरपी और आर्मी जवान आपस में भिड़ गए। बाद में जीआरपी ने आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्टेशन के बाहर एक रिटायर्ड आर्मी जवान की बाइक नो पार्किंग एरिया में खड़ी थी। तभी मौके पर पहुंचे जीआरपी जवान बाइक का चालान बनाने लगे। इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन
अपशब्द बोलते हुए दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। यह नजारा देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव की कोशिश की। बाद में जीआरपी आर्मी जवान को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
Sawai Madhopur: स्टेशन परिसर में भिड़े जीआरपी और रिटायर्ड आर्मी जवान, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरलhttps://t.co/OEuNcf76Ur pic.twitter.com/61W7bVxv5D
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 21, 2023
विज्ञापन
शांति भंग में किया गिरफ्तार
बाद में जीआरपी ने आर्मी जवान को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जवान की बाइक भी जब्त कर ली। इसके बाद जीआरपी ने जवान को अदालत में पेश किया। यहां से जवान को 50 हजार के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पूरे कागजात नहीं होने से साढे़ छह हजार रुपये का जुर्माना लगाकर बाइक को भी छोड़ दिया।