फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   groom left wedding rituals half way and fled after he denied motorbike in dowry

दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज दूल्हा शादी छोड़कर भागा, मामला दर्ज

Sun, 19 May 2019 01:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 19 May 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
groom left wedding rituals half way and fled after he denied motorbike in dowry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay.com

राजस्थान के बारन जिले से दहेज का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 22 साल का एक दूल्हा शुक्रवार रात को शादी की रस्में बीच में ही छोड़कर फरार हो गया क्योंकि उसके होने वाले ससुर दहेज में उसकी मोटरसाइकिल की मांग को पूरा नहीं कर पाए थे। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ हरनावडाशाहजी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन


हालांकि शनिवार सुबह दूल्हा वापस लौटा और दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने पर राजी हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दूल्हे के खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दूल्हे की पहचान झालावाड़ जिले के जाहर शहर के निवासी मेघराज लोढ़ा के तौर पर हुई है। वह बारात लेकर हरनावडाशाहजी थाने के अंतर्गत आने वाले डिगोजागीर गांव की मोना कुमारी के मामा के घर पहुंचा। फेरे होने से पहले दूल्हे ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग रखी। जिससे दुल्हन और उसके माता-पिता भौंचक्के रहे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन के माता-पिता ने जब उसकी मांग को पूरा करने से मना कर दिया तो वह शादी को बीच में छोड़कर चला गया। अचानक इस मांग से हैरान दुल्हन के पिता और परिवार के सदस्य हरनावडाशाहजी देर रात पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने मेघराज और उसके पिता के खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया। 


मोना कुमारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेघराज और उसे पिता के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। मामले की जांच की जा रही है। हरनावडाशाहजी थाने के एसएचओ रमेश्वर चौधरी ने कहा दूल्हे के शनिवार को वापस लौटने पर दोनों पक्ष शादी की रस्मों को पूरा करने पर राजी हो गए।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed