फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Government teacher murdered in Kota did love marriage with second wife

Rajasthan: सरकारी अध्यापक की हत्या, घात लगाकर बैठे बदमाशों ने किया हमला, दूसरी पत्नी से की थी लव मैरिज

Sat, 25 Jun 2022 04:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Jun 2022 04:23 PM IST
सार

माना जा रहा है कि टीचकर की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। उनकी हत्या क्यों की गई इस बात की जानकारी भी अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Government teacher murdered in Kota did love marriage with second wife
टीचर राजेंद्र मीणा, बाइक पर मिले खून के निशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा में एक सरकारी टीचर की बदमाशों ने पीट-पीटकर और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वह तड़के तीन बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान घात लगाकर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल टीचर ने अपने पिता और एक परिचित को फोन किया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक टीचर की दो शादियां हुईं थी। दूसरी पत्नी से उन्होंने प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कोटा के बुढादित थाना क्षेत्र का है। सरकारी टीचर राजेंद्र मीणा (46) तड़के करीब 3 बजे बाइक से अपने गांव बिसलाई से सुल्तानपुर स्थित घर जा रहे थे। इस दौरान बिसलाई माताजी के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से भी वार किए गए। 
विज्ञापन


घायल राजेंद्र ने अपने पिता और एक परिचित को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि राजेंद्र की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। उधर, राजेंद्र के साथ मारपीट करने वाले बदमाश फरार है। उसकी हत्या क्यों की गई इस बात की जानकारी भी अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस हत्या के आरोपियों और हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पीएम के बाद पुलिस शव परिजनों को सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक ने की थीं दो शादियां
मृतक राजेंद्र मीणा मोरपा डायरा के एक स्कूल में पदस्थ थे। उन्होंने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से शादी के बाद उन्होंने प्रेम विवाह भी किया था। पहले पत्नी और उनका एक लड़का और एक लड़की, जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed