{"_id":"5cf62c89bdec22073e118901","slug":"government-officials-were-embarrassed-after-obscene-clip-played-in-middle-of-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक के दौरान चला अश्लील विडियो, शर्मसार हुए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक के दौरान चला अश्लील विडियो, शर्मसार हुए अधिकारी
Tue, 04 Jun 2019 02:02 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को उस समय शर्मसार होमना पड़ा जब बैठक के बीच में अश्लील वीडियो चल गया। यह बैठक विभाग की सचिव वरिष्ठ महिला अधिकारी मुग्धा सिन्हा के नेतृत्व में एनआईसी के कमरे में सोमवार को एक विडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
सिन्हा ने पीटीआई को बताया, 'वीडियो कांफ्रेस के बीच में एक अश्लील वीडियो क्लिप स्क्रिन पर चलने लगी। मैंने तुरंत एनआईसी निदेशक को बुलाकर उन्हें मामले की जांच करने के निर्देश दिए और इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने को कहा।’
विज्ञापन
सिन्हा ने बताया कि सचिवालय के कमरे में बैठक के दौरान विभाग और एनआईसी के प्रतिनिधि सहित करीब 10 लोग मौजूद थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 33 जिलों के आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की जा रही थी।
विज्ञापन
महिला अधिकारी ने बताया कि राज्य की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया, 'एनआईसी के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन