{"_id":"652ec9b464b8b0ab52071df5","slug":"gold-and-silver-jewelery-worth-lakhs-along-with-cash-worth-ten-lakhs-stolen-in-sikar-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर में दस लाख की नगदी समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर में दस लाख की नगदी समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी, बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
Tue, 17 Oct 2023 11:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:21 PM IST
सार
सीकर में चोरों ने एक सूने मकान से 10 लाख की नगदी और लाखों के सोने चांदी के जेवराज पार कर लिए। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अलमारी से नगदी और जेवरात पार कर ले गए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के कस्बे के बिसायतियान मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशान बनाया। चोर यहां से दस लाख की नगदी और लाखों के सोने चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा के वार्ड संख्या 17 बिसायतियान मोहल्ला निवासी महबूब बिसायती का मकान पिछले 4 दिन से बंद था। मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने एक थैले में महबूब का पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज पड़े दिखे। इसके बाद उसने महबूब के परिजनों को घटना की सूचना दी। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस और पीड़ित महबूब मौके पर पहुंचे तो अलमारी के लॉकर और पेटी में रखे दस लाख रुपये नकद व सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन