फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl strangled 45 year old man was raping for one and half months in Alwar 

Rajasthan: बच्ची ने 45 साल के व्यक्ति का चुन्नी से गला घोंटा, डेढ़ महीने से उसके साथ कर रहा था दुष्कर्म 

Tue, 07 Jun 2022 05:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Jun 2022 05:56 PM IST
सार

अलवर में 14 साल की बच्ची ने एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी उसके साथ डेढ़ महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने जांच के बाद मामले का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Girl strangled 45 year old man was raping for one and half months in Alwar 
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के अलवर में 14 साल की नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी। 45 साल का विक्रम डेढ़ महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिग के प्रेम प्रंसग की बात घर वालों को बताने की धमकी देकर वह उसके साथ ज्यादती करता था। इससे तंग नाबालिग ने उसका चुन्नी से गला घोंट दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कोटकासिम थाने के खानपुर गांव का है। पुलिस ने बताया, 17 मई को पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव गांव की सड़क पर पड़ा हुआ मिला था। परिजन शव घर ले गए तो उन्हें मृतक के गले पर निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग ने विक्रम की हत्या की है। पुलिस ने बताया, नाबालिग का गांव के किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छह महीने पहले गांव के दो अन्य लड़कों को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद वह भी छात्रा के साथ धमकाकर दुष्कर्म करने लगे। नाबालिग छात्रा विक्रम के घर पानी भरने के लिए जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले छात्रा उसके घर पानी भरने गई थी, इस दौरान उसने विक्रम का फोन प्रेमी से बात करने के लिए मांगा। विक्रम ने फोन में दोनों के बीच की बातें रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वह भी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विक्रम छात्रा पर अन्य लोगों के साथ भी संबंध बाने का दबाव बना रहा था। इससे वह परेशान और फिर उसकी हत्या करने की ठान ली। 

17 मई को देर रात विक्रम ने नाबालिग को फोन किया, नाबालिग ने उसे घर के पास एक खेत में बुलाया लिया। विक्रम शराब के नशे में छात्रा की बताई जगह पर पहुंचा, इसका फायदा उठाकर उसने अपनी चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को सड़के किनारे फेंक कर घर चली गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर कर जिले के नारी निकेतन भेज दिया है। वहीं नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मृतक विक्रम सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 


पुलिस को मिला मृतक का मोबाइल
घटना स्थल से पुलिस ने मृतक विक्रम का मोबाइल बरामद कर लिया है। उसमें छात्रा और उसके प्रेमी के बीच हुई बातों की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली है। यह वही रिकॉर्डिंग है, जिसे लेकर विक्रम छात्रा को धमका कर रहा था। साथ ही पुलिस छात्रा की जली हुई चुन्नी का टुकड़ा भी मिला। हत्या के बाद उसने उसे जला दिया था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां नहीं हैं। वह अपने भाई और पिता के साथ रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed