फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl poured petrol on herself and set herself on fire in Hanumangarh referred to Bikaner

Hanumangarh: युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,  गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 10:17 PM IST
सार

प्रेमी से शादी की बात करने गई प्रेमिका की उससे कहासुनी हो गई। जिससे आहत होकर युवती ने खुद को आग लगा ली, गंभीर हालत में उसका बीकानेर में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Girl poured petrol on herself and set herself on fire in Hanumangarh referred to Bikaner
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के टाउन कस्बे में एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवती को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि सोमवार देर शाम एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि सुनील पुत्र कालूराम मेघवाल निवासी पक्का सहारणा शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था। लेकिन, शादी करने की बात कहने पर उसने साफ इनकार कर दिया।  
विज्ञापन


थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक सुनील टाउन के निजी अस्पताल में काम करता है। युवती उससे शादी की बात करने गई थी, इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवती को पहले जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालात को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया है। पुलिस आरोपी युवक सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed