{"_id":"298ea4d97e7f958747da1c458f0874df","slug":"girl-committed-suicide-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा प्रिंसिपल का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा प्रिंसिपल का नाम
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में नागौर के कुचामन कस्बे में सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अध्यापकों से आहत एक छात्रा ने कुएं में कूद कर खुदखुशी कर ली।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के पीछे स्कूल में प्रताडित किए जाने की बात लिखी है। जानकारी के मुताबिक शिव गांव निवासी संजना कुमावत (18) पुत्री गोपाल कुमावत ने मंगलवार शाम को अपनी स्कूल के पास कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
छात्रा के लापता होने पर इस दौरान घर पर रखा सुसाइड नोट मिला तो घटना का खुलासा हुआ।
वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा के घर पर मिले सुसाइड नोट में उसने अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक हरदेवाराम चौधरी, अध्यापक बजरंग चौधरी व किशनाराम चौधरी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उसे पिछले दिनों सुबह की प्रार्थना के दौरान इन तीनों ने उसे बेइज्जत किया था।