फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   girl attempt to suicide because of peeping tom

नहाते देखता था युवक, शर्मिदंगी में युवती ने खुद को लगाई आग

Fri, 22 Jul 2016 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
girl attempt to suicide because of peeping tom

राजस्‍थान के भीलवाडा जिले में एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है, जहां एक एक पडोसी युवक एक युवती को नहाते हुए देखता था। इसका पता जब लड़की को चला तो उसने शर्मिदंगी के चलते खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। युवती का गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपी युवक के पिता और एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मामला भीलवाड़ा जिले के देलाना गांव का है। पुलिस के अनुसार बुधवार को यह घटना उस समय हुई जब युवती नहाने के लिए अपने मकान के एक शेड में गई हुई थी। 
विज्ञापन


अचानक उसने महसूस किया कि एक युवक उसके बाथरूम में तांका झांकी कर रहा है, वह उसे नहाते हुए देखने का प्रयास कर रहा था। यह देख युवती ने शोर मचाकर अपने मामा को बुलाया, उन्होंने आते ही लड़के को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि जानकारी पर लड़की के अन्य परिजन भी बाहर आ गए और उन्होंने लड़के को जमकर डांट फटकार लगाई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही लड़के का पिता किशन लाल वैष्‍णव और उसका एक रिश्तेदार भवन दास लड़की के घर आए और हंगामा शुरू कर दिया। 

युवती ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया

girl attempt to suicide because of peeping tom

आरोपियों ने लड़की के मामा से भी मारपीट की। यह नजारा देख लड़की डर गई उसे लगा कि यह सारा हंगामा उसकी वजह से हुआ है। इस पर लड़की ने शर्मिदंगी महसूस करते हुए अपनी जान देने की तैयारी कर ली। 

उसने अंदर जाकर चुपचाप खुद को आग लगा ली। जिसे 70 फीसदी झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि लड़की ने अस्पताल में पुलिस को ‌दिए बयान में इस घटना के लिए सीधे तौर पर उस लड़के और उसके घरवालों के टकराव को जिम्मेदार ठहराया। 

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के पिता किशनलाल और भवन दास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़का घटना के बाद से फरार है। हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर सकती है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हो सकता है लड़की के मामा ने उसे लड़के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया हो जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि मामले में लड़की के एक बार और बयान लिए जाएंगे। ‌

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed