फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot said - to come to power one has to win hearts, the people of Karnataka responded to money power

Rajasthan Politics: गहलोत बोले- सत्ता में आने के लिए दिल जीतना पड़ता है, कर्नाटक की जनता ने धन-बल को जवाब दिया

Sun, 14 May 2023 02:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 14 May 2023 02:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने धन-बल को जवाब दिया है। धन-बल से काम नहीं चलता, बल्कि लोगों का दिल जीतना पड़ता है। तब सत्ता मिलती है। गहलोत ने पाली में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में यह कहा। 

विज्ञापन
Gehlot said - to come to power one has to win hearts, the people of Karnataka responded to money power
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव परिणामों कब बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन विधानसभा चुनावों में हुई  कांग्रेस की जीत से मोदी-शाह को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक की जनता ने उनके धन-बल को जवाब दिया है। चुनाव में धन बल से काम नहीं चलता, बल्कि लोगों का दिल जीतना पड़ता है। तब सत्ता मिलती है। कांगेस पार्टी और हमारी सरकार लोगों का दिल जीत रही है। राहुल गांधी ने नफरत की राजनीति का जवाब प्यार-मोहब्बत की राजनीति से दिया, जिसे जनता ने एक्सेप्ट किया है। गहलोत ने पाली में आयोजित कार्यक्रम के बाद ये बात मीडिया से चर्चा में कही।

विज्ञापन


गहलोत बोले कि कर्नाटक की जनता ने मतदान कर यह साबित कर दिया है कि देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है। इन चुनाव परिणामों का लाभ कांग्रेस को आगामी इलेक्शन में मिलेगा। पाली जिले के जवाई बांध सुमेरपुर दौरे के दौरान  मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कर्नाटक चुनावों की जीत में अहम योगदान रहा है। वहां की जनता ने राहुल गांधी को सर आंखों पर बैठाया है। 
विज्ञापन


मतदाताओं ने भाजपा को सिखाया सबक
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पूर्व में कर्नाटक में ख़रीद फ़रोख़्त कर भाजपा ने सरकार बनाई, कांग्रेस और जेडीयू को तोड़ा गया। इसी का परिणाम है कि मतदाताओं ने अब भाजपा को सबक सिखा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी इसी तरह के काम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने की हॉर्स ट्रेडिंग,राजस्थान में भी यही काम किया
गजलोत ने कहा कि जिन स्थानों पर भी चुनाव हुए हैं, वहां पर भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार बनाने के प्रयास भाजपा किए हैं। ऐसा काम ही उन्होंने राजस्थान में भी किया। लेकिन  हॉर्स ट्रेडिंग में कामयाब नहीं होने पर इन्हें मुँह की खानी पड़ी । गहलोत ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार गिराने से लोकतंत्र के मायने ही नहीं रहते। इसलिए आवश्यक है कि देश हित में जनता इन्हें सबक सिखाए, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। 


कर्नाटक में जीत शानदार कैम्पेनिंग का परिणाम
गहलोत ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व में यह चुनाव अभियान संचालित हुआ और सोनिया गांधी ,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी खूब दौरे किए। पीसीसी अध्यक्ष, केसी वेणुगोपाल वहां के नेताओं ने शानदार कैंपेनिंग की, जिसका परिणाम आपके सामने है। कर्नाटक में जीत कांग्रेस की शानदार कैंपेनिंग का परिणाम है।

अब मिशन 2024 पर फोकस
गहलोत ने आखिर में कहा है कि अब मिशन 2024 की ओर कांग्रेस आगे बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद 2024 के लोकसभा आम चुनाव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed