फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot said Sachin Pilot should take responsibility for his son Vaibhav defeat from Jodhpur seat

खुलकर सामने आया विवाद, अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर फोड़ा बेटे की हार का ठीकरा

Tue, 04 Jun 2019 08:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 04 Jun 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Gehlot said Sachin Pilot should take responsibility for his son Vaibhav defeat from Jodhpur seat
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद राज्य में अंतर्कलह बढ़ती ही जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुखिया और राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट उनके बेटे की हार की जिम्मेदारी लें। वैभव गहलोत जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2.74 लाख वोटों से शिकस्त दी। इसी लोकसभा के अंतर्गत सरदारपुरा विधानसभा सीट आती है जहां से गहलोत विधायक हैं। 

विज्ञापन


पायलट ने गहलोत के बयान पर हैरानी जताई है लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब गहलोत से पूछा गया कि क्या यह सच है कि पायलट ने जोधपुर सीट से वैभव का नाम प्रस्तावित किया था। इसके जवाब में गहलोत ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि अगर उन्होंने (पायलट) ऐसा किया। मीडिया हम दोनों के बीच मतभेद दिखाती है। पायलट साहब ने कहा था कि वह जोधपुर से बहुत बड़े अंतर से जीतेगा क्योंकि हमारे छह विधायकों को इस लोकसभा सीट से जीत हासिल हुई थी। हमारा चुनाव प्रचार भी बढ़िया था। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें इस सीट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह पता लगाया जाना चाहिए कि हम यहां क्यों हारे।'
विज्ञापन


जब गहलोत से पूछा गया कि क्या उन्हें सच में लगता है कि जोधपुर में मिली हार के लिए पायलट जिम्मेदार हैं तो उन्होंने कहा, 'पायलट ने कहा था कि हम जोधपुर जीतने वाले हैं और उन्होंने वैभव के लिए पार्टी का टिकट लिया। लेकिन हम सभी 25 सीटें हार गए। यदि कोई कहता है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमिटी को जिम्मेदारी लेना चाहिए तो मुझे लगता है कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है।' गहलोत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों पहले ही पायलट के समर्थकों ने कहा था कि मुख्यमंत्री के काम करने के रवैये के कारण हमें राज्य में हार मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed