{"_id":"6f35f644-a285-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gehlot-is-abusing-me-vasundhara-raje","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे गालियां देते हैं गहलोतः वसुंधरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे गालियां देते हैं गहलोतः वसुंधरा
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष्र वसुंधरा राजे के बीच रैलियों के जरिए आरोप और तीखी बयानबाजी है।
विज्ञापन
रैलियों में जहां वसुंधरा राजे गहलोत को सदमे में बता रही हैं तो वहीं गहलोत ने भाजपा की यात्रा को नौटंकी करार दे दिया है।
उल्लेखनीय है की नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष्र वसुंधरा राजे राज्य में सुराज संकल्प यात्रा पर निकली हुई हैं, वहीं मुख्यमंत्री गहलोत भी कांग्रेस की संदेश यात्रा के दूसरे चरण में रैली निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
यात्राओं के इस दौर में दोनों दलों की एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी जारी है। वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर के सीमलवाड़ा में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान बुधवार को कहा कि उनकी यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदमे और शोक में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे अपने 40 मिनट के भाषण में 20 मिनट मुझे गालियां देते हैं। वसुंधरा का कहना था कि चुनाव देख सरकार ने जनता का पैसा जनता में लुटाना शुरू कर दिया है।
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा था कि हमें भाजपा नेताओं की तरह लटके झटके नहीं आते, जो दिल में है बस उसे जुबान पर ला सकते हैं।
उन्होंने रैली के दौरान श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में कहा कि लोकतंत्र नौटंकी से नहीं विचारधारा और नीति से चलता है। भाजपा नेता जनता को भ्रमित करते रहे हैं और कांग्रेस लोगों की सेवा करती रही।
अशोक गहलोत मंगलवार को अपनी संदेश यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर से की। उन्होंने मंगलवार को दो बड़ी सभाओं को संबोधित किया। दूसरा चरण गुरुवार को पूरा होगा।
वहीं, इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने कहा कि वसुंधरा चाहे मोटरसाइकिल पर बैठे या ऊंट पर, भाजपा की अब सरकार बनने वाली नहीं है।