{"_id":"5c42dc0fbdec22738813a588","slug":"gehlot-government-orders-social-audit-of-public-distribution-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सोशल ऑडिट कराएगी गहलोत सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सोशल ऑडिट कराएगी गहलोत सरकार
Sat, 19 Jan 2019 01:54 PM IST
Shani Mishra
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
PDS in Rajasthan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सामाजिक अंकेक्षण करवाने का फैसला किया है। यह काम 26 जनवरी को होने वाली ग्राम सभाओं में स्थानीय अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
खाद्य विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इस बारे में संयुक्त रूप से सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रमेश चन्द मीणा ने शुक्रवार को बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा 26 जनवरी को आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सोशल ऑडिट किया जायेगा। इसके तहत खाद्य सुरक्षा के लिये की जा रही आपूर्ति तथा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उनके वितरण के कामकाज से संबंधित रिकार्ड और प्रपत्रों को रखा जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके लिये पंचायतवार नोडल इन्चार्ज की नियुक्ति जिला कलक्टर द्वारा संबंधित उपखण्ड अधिकारी या विकास अधिकारी के माध्यम से की जायेगी।
इसके लिए सभी जिला रसद अधिकारियों को सामाजिक अंकेक्षण के संचालन के लिये आवश्यक रिकार्ड एवं प्रपत्र संबंधित नोडल इन्चार्ज को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन