फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gangrape of minor girl FIR on uncle chacha and phupha in alwar rajasthan

Gangrape: मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ-पैर बांधकर चार दिन तक किया गैंगरेप, चाचाओं-फूफा ने नाबालिग से की दरिंदगी

Fri, 13 Jan 2023 08:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Jan 2023 08:27 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ-पैर बांधकर चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करते हैं।  अब पीड़िता ने आरोपियों को खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Gangrape of minor girl FIR on uncle chacha and phupha in alwar rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के तीन सगे चाचाओं और फूफा ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ-पैर बांधकर चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करते हैं।  अब पीड़िता ने आरोपियों को खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया गया है।  

विज्ञापन


रिश्तेदारों की दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता ने अपनी मां और जीजा के साथ रामगढ़ थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ हरियाणा में रहती है। 
विज्ञापन


वहीं, उसके तीन चाचा और फूफा गांव में रहने थे। पीड़िता ने बताया कि एक महीने पहले उसके चाचा उसके घर हरियाणा आए थे। वापस आते समय वह उसे भी अपने साथ ले आए। गांव आने के कुछ दिन बाद तीनों चाचाओं ने अपनी पत्नियों को बच्चों के साथ उनके मायके भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को उसके चाचा और फूफा ने उसे कमरे में बंद कर दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके मूंह में कपड़ा ठूंस दिया था और हाथ- पैर बांध दिए। चारों आरोपियों ने चार दिन नाबालिग भतीजों के बंधक बनाए रखा और उसके साथ दरिंदगी करते रहे।  

इस दौरान पीड़िता की मां ने बच्ची से बात करने के लिए फोन किया तो उन्होंने उसकी बात भी नहीं कराई। घर पहुंचने पर पीड़िता ने मां को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता की मां और जीजा आरेपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।  


गैंगरेप की इस हैरान करने वाली घटना की जांच रामगढ़ डीएसपी देशराज गुर्जर को सौंपीं गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed