फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat targets Gehlot government for rape in Jodhpur and murder of Dalit in Bikaner

Rajasthan: दुष्कर्म और दलित की हत्या पर बिफरे गजेंद्र सिंह शेखावत, कहा-गहलोत सरकार से सुरक्षा की उम्मीद नहीं

Mon, 23 May 2022 06:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 23 May 2022 06:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के कारण दुष्कर्मियों को बढ़ावा मिल रहा है। दुष्कर्मियों को लगता है कि सरकार उनके समर्थन में है। 

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat targets Gehlot government for rape in Jodhpur and murder of Dalit in Bikaner
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार को घेरा है। जोधपुर में महिला से दुष्कर्म और बीकानेर के डूंगरगढ़ में दलित युवक की हत्या पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार से सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन


जोधपुर में बालिका सुधार गृह से भागकर बेटी से मिलने जा रही महिला से चार घंटे में दो बार दुष्कर्म की वारदात हुई थी। मामले को लेकर गजेंद्र शेखावत ने कहा कि यह प्रकरण वर्तमान परिस्थिति में बहन-बेटियों के लिए बढ़ते खतरे का एक और सबूत है। राज्यभर में दुष्कर्म का दुष्चक्र चलना समाज पर संकट है। कहीं ने कहीं इसका कारण गहलोत सरकार के 'बेरोजगारी का असर और मर्दानगी' जैसे बयान हैं, जिससे बुरी नजर वालों को बढ़ावा मिल रहा है। दुष्कर्मियों को लगता है कि सरकार उनके समर्थन में है। शेखावत ने कहा कि इन हैवानों का इलाज अब हमें ही करना होगा।

विज्ञापन


बीकानेर के डूंगरगढ़ की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार की लचर कानून व्यवस्था का शिकार इस बार हमारे दलित समुदाय का युवक हुआ है। इस वारदात में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जानी चाहिए। कांग्रेस दलित भाई-बहनों को अपमान और प्रताड़ना के अलावा कुछ नहीं दे सकती, न्याय भी नहीं। मैं परिजनों को भरोसा दिलाता हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed