फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Funeral of freedom fighter Dr. Devi Lal Paliwal with state honor

स्वतंत्रता सेनानी डॉ. देवीलाल पालीवाल की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Sun, 08 Sep 2019 08:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Funeral of freedom fighter Dr. Devi Lal Paliwal with state honor
डॉ. देवीलाल पालीवाल की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाले दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी डॉ. देवीलाल पालीवाल को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वे 92 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पुष्प चक्र, माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर आनंदी एवं जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई ने सेक्टर 13 स्थित मोक्षधाम पर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात् पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दिवंगत सेनानी पालीवाल स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लेखक व सक्रिय आन्दोलनकारी रहे। इसके साथ ही वे एक अच्छे इतिहासकार भी रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने ‘महाराणा प्रताप महान‘ व ‘मेवाड़ इन ब्रिटिश’ सहित मेवाड़ के इतिहास पर कई पुस्तकें लिखीं। वर्ष 1960 में पालीवाल ने उदयपुर के श्रमजीवी महाविद्यालय में इतिहास के अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी और वर्ष 1971-72 में राजस्थान साहित्य अकादमी के निदेशक भी रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी डॉ. देवीलाल पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. पालीवाल के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed