{"_id":"6474a3ed480c55bb30035413","slug":"frt-employee-got-electrocuted-from-11-kv-line-in-jaisalmer-scorched-and-fell-down-from-the-pole-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 11केवी की लाइन से FRT कर्मचारी को लगा करंट, झुलसकर पोल से नीचे गिरा, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 11केवी की लाइन से FRT कर्मचारी को लगा करंट, झुलसकर पोल से नीचे गिरा, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर
Mon, 29 May 2023 06:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 29 May 2023 06:39 PM IST
सार
जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड में एक FRT कर्मचारी फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर गया। लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसा कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड के गोमट गांव में बीती रात आए आंधी तूफान से बिजली विभाग के कई पोल गिरकर गए थे। सोमवार सुबह एफआरटी का कर्मचारी धन सिंह 11KV बिजली लाइन का फॉल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान वह करंट लगने से झुलसकर नीचे आ गिरा। लोगों ने उसे पोकरण जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां, पोकरण जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। पोकरण पुलिस ने घायल और डिस्कॉम अधिकारियों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व एक कार्मिक गवां चुका है जान
इससे कुछ महीने पहले पोकरण शहर में एफआरटी के कर्मचारी मुकेश माली की बिजली कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन औ बिजली विभाग ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कोई खास इंतजामात नहीं किए हैं।
विज्ञापन