Karauli: नशे का इंजेक्शन लगाने पर युवक की हुई मौत तो दोस्त भागा, एक महीने तक खंडहर में पड़ा रहा शव
करौली में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में युवक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली के सलेमपुर गांव के खंडहर में एक क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। स्मैक का नशा करते समय इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी का दोस्त वहां से फरार हो गया। उसने घटना की किसी को जानकारी नहीं दी।
कुड़गाव थाना पुलिस ने आरोपी अलाउद्दीन पुत्र सुलेमान (30) निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया है। करौली एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि 14 मार्च को गांव सलेमपुर के एक खंडहर में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला था। कपड़ों, चप्पल और मोबाइल के आधार पर शव की पहचान गांव सलेमपुर निवासी हुसैन पुत्र शेर मोहम्मद (26) के रूप में हुई। वह स्मैक के नशे का आदी था। हुसैन पिछले एक महीने से घर से गायब था। परिजनों ने युवक की तलाश की पर वह नहीं मिला।
नशे का सामान उठाकर हुआ फरार
जांच में सामने आया कि 13 फरवरी को हुसैन और उसका दोस्त अलाउद्दीन ने गांव सलेमपुर के खंडहर में साथ-साथ स्मैक के इंजेक्शन लिया था। अलाउददीन द्वारा हुसैन को नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद रिएक्शन से हुसैन की मौत हो गई। हुसैन की मौत का इल्जाम अपने उपर आने के डर से उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया और नशे के उपयोग में लिया गया सारा सामान मौके से उठाकर फरार हो गया।
आरोपी गांव से फरार होकर जयपुर में जाकर जमात में मिल गया। जमात से लौटते ही उसे पुलिस ने हत्या के आरोप और साक्ष्य मिटाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। छिपाकर रखे गए नशे के सामान को भी जब्त कर लिया गया है।