फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   fraud of seven lakh rupees in the name of selling trailer in tonk two accused arrested

Fraud: ट्रेलर बेचने के नाम पर सात लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार...एक की तलाश जारी

Mon, 22 Aug 2022 12:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 12:27 PM IST
सार

टोंक जिले में सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
fraud of seven lakh rupees in the name of selling trailer in tonk two accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले में पचेवर पारली के रहने वाले व्यक्ति से ट्रेलर बेचने के नाम पर सात लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया, पारली निवासी सलीम पुत्र सरफुदीन ने मामला दर्ज कराया था कि वह पेशे से ट्रक चालक है। कभी-कभार ट्रक में खराबी आने पर वह कालू सिंह राजपूत निवासी दूदू थाना दूदू के गैरेज पर अपने ट्रक को ठीक कराता था। इससे उसकी कालू सिंह से पहचान हो गई। 27 फरवरी को कालू सिंह और जुम्मा खां पुत्र मगन खां निवासी किशनगढ़ जिला अजमेर उसके गांव पारली आए। उन्होंने एक ट्रेलर बिकाऊ होने तथा सस्ते दाम पर दिलाने का भरोसा दिया। उनकी बातो में आकर पीड़ित सलीम उनके साथ बूंदी जिले के तालाब गांव चला गया। जहां सलीम मोहम्मद पुत्र मुनसफ निवासी तालाब गांव थाना हिण्डौली जिला बूंदी का ट्रेलर मालिक के रूप में परिचय कराया गया। एक ट्रेलर संख्या आरजे 18 जीबी 4920 दिखाया गया।
विज्ञापन


ट्रेलर देखने के बाद पीड़ित सलीम, कालू सिंह और जुम्मा खां के साथ वापस अपने गांव पारली आ गया। 14 मार्च को आरोपी कालू सिंह तथा अपने आप को ट्रेलर मालिक बताने वाला सलीम पीड़ित के गांव पारली आए थे। दिखाए गए ट्रेलर का 24 लाख दस हजार में सौदा तय हो गया। सौदा तय होने के बाद पीड़ित सलीम ने आरोपियों पर विश्वास करते हुए पांच लाख 11 हजार रुपए दे दिए। उधर पैसे देने के बाद ट्रेलर बेचान का बिना कागजात लिए ही दोनों पक्षों द्वारा 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा लिख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सौदा तय होने तथा साई का लेन-देने हो जाने के बाद विक्रेता सलीम द्वारा ट्रेलर की दो किस्त पेटे एक लाख रुपए तथा बीमा बनवाने के पेटे 60 हजार रुपए पीड़ित से और जमा कराने को कहा गया, जिसे पीड़ित पक्ष द्वारा जमा करा दिया गया।


मामले में सलीम मोहम्मद पुत्र मुनसफ निवासी तालाब गांव थाना हिंडौली बूंदी को प्रोडक्शन वारंट पर श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे आरोपी जुम्मा खां उर्फ बबलू पुत्र मगन खां निवासी मदनगंज किशनगढ़ जिला अजमेर को भी दो सौ फीट बाई पास जयपुर से गिरफतार किया गया था। एक आरोपी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed