फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fraud in the name of getting a job in Sikar Medical College accused arrested from Bihar

Rajasthan: मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में पुजारी बनकर बैठा था ठग

Sun, 14 May 2023 07:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 May 2023 07:17 PM IST
सार

सीकर मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगाने के नाम पर पुलिस ने एक शातिर ठग को बिहार से गिरफ्तार किया है, जो मंदिर में पुजारी बनकर बैठा हुआ था। पुलिस आरोपी को पकड़कर ले आई है। अब जीण माता थाने में आरोपी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Fraud in the name of getting a job in Sikar Medical College accused arrested from Bihar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने के बाद अब जीणमाता पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेवासा गांव के रहने वाले कुशल कुमार ने 4 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुशल कुमार को सीकर मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर  पटना के रहने वाले नंदू झा के साथ ऋषभ और हिमांशु नाम के लड़कों ने करीब साढे़ 7.51 लाख रुपए ले लिए और उसे नौकरी भी नहीं लगवाई । पहले तो आरोपी झांसा देता रहा, उसके बाद पैसा लेकर फरार हो गया । फोन भी बंद कर लिया। जिस पर पीड़ित ने जीण माता थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदू झा को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में पुजारी बनकर बैठा था शातिर ठग
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी बिहार में एक मंदिर में पुजारी बनकर बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के बारे में सूचनाएं जुटाई और तकनीकी मदद दी गई । सटीक सूचना मिलने पर सीकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हैम जिससे ठगी की और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed