{"_id":"62efe751f922b32fdb148cd8","slug":"four-smugglers-arrested-with-one-kg-smack-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक करोड़ की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक से सप्लाई करने जा रहे थे, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक करोड़ की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक से सप्लाई करने जा रहे थे, हथियार भी बरामद
Sun, 07 Aug 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:54 PM IST
सार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो पर पहले से कई केस दर्ज हैं। वहीं एक अन्य आरोपी सरकारी अध्यापक था, रीट परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े जाने पर शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से वह तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले की पुलिस ने एक किलो स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक (मॉर्फिन) की कीमत एक करोड़ रुपय आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मय कारतूस के साथ एक पिस्टर और दो पल्सर बाइक जब्त की है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग स्मैक की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर डीएसटी और चौहटन थाना पुलिस ने धोरीमन्ना फाटा धनाऊ पर 2 पल्सर बाइक से आ रहे चार लोगों को रोका। इस दौरान उनके पास से एक किलो स्मैक और हथियार समेत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरापियों की पहचान सुरेश विश्नोई पुत्र किशनाराम (20) निवासी जूनी नगर थाना आरजीटी, ओम प्रकाश उर्फ बजरंग विश्नोई पुत्र सांवलाराम (20) निवासी लूणवा चारणान थाना गुडामालानी, मूलाराम विश्नोई पुत्र रामलाल (30) निवासी रावली नाडी थाना आरजीटी बाड़मेर और सुरेश विश्नोई पुत्र भागीरथ राम निवासी थाना करड़ा जिला जालौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी भार्गव ने बताया कि ओम प्रकाश और मूलाराम के खिलाफ पहले से ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। वहीं सुरेश बिश्नोई पहले सरकारी अध्यापक था, रीट परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े जाने पर शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से वह मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।