Bikaner: सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने से गई जान
बीकानेर में एक ऊन की फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की जान चली गई। मृतकों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। करणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ऊन फैक्ट्री में बने सेप्टिक टैंक को साफ करने उतरे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि फैक्ट्री में बने गंदे पानी के वेस्ट के लिए बनाए गए सेप्टिक टैंक की सफाई करने चार मजदूर उतरे थे। गंदे पानी को मोटर से बाहर निकाल दिया था। उसके बाद सतह पर जमा गंदगी और जहरीली गैस से चार मजदूरों का दम घुटने लगा। जिससे तीन मजदूरों ने मौके पर दम तोड़ दिया लेकिन अंतिम में उतरे मजदूर किशन बिहारी की सांसे चल रही थी। जिसे फौरन अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में किशन बिहारी की भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके बीछवाल थाने से पूरनसिंह मय जाब्ता लेकर पहुंचे। साथ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और डीएसपी पवन भदौरियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसआई पूरनसिंह ने बताया कि दम घुटने कालूराम वाल्मिकी, लालचंद और चोरुलाल नायक, किशन बिहारी के रुप में शिनाख्त हुई है। मृतकों के शवों को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया हैं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।