फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four killed in car and trailer collision

Rajasthan: बीकानेर जयपुर मार्ग पर पशु को बचाने में सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ी कार, चार ने गंवाई जान

Mon, 30 Jan 2023 12:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Jan 2023 12:23 PM IST
सार

रविवार देर रात बीकानेर जयपुर बाईपास पर दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पशु को बचाने में ट्रेलर और कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। मरने वालों की उम्र 24 से 40 के बीच थी।

विज्ञापन
Four killed in car and trailer collision
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर रोड पर रविवार देर रात एक कार और ट्रेलर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा नापासर थाना इलाके में जयपुर बाईपास पर हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग बीकानेर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ जा रहे थे। हादसे में कार आगे से पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


नापासर थानाधिकारी महेश कुमार शिला के अनुसार जयपुर रोड पर रायसर के पास स्विफ्ट कार के सामने आए पशुओं को बचाने के चक्कर में कार ट्रेलर से जा भिड़ी। ट्रेलर और कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ आ रही थी, जबकि ट्रेलर बीकानेर से जा रहा था।
विज्ञापन


कार में ये लोग सवार थे
कार में तिलक नगर निवासी शिवराज सिंह, किशन सिंह, रामकरण सिंह एवं रतन जांगिड़ सवार थे। कार सवार चारों लोगों की उम्र 24 से 40 के बीच थी। कार में फंसे लोगों को मुश्किल बाहर निकाल कर पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद चार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

भीषण सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोग बुरी तरह कार में फंस गए। पुलिस, ग्रामीणों व अन्य वाहनों के चालकों ने घायलों को निकाल कर 108 एम्बुलेंस की सहायता से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटाकर यातायात सुचारू करवाया। शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed