फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four hunters caughr forest department trap while hunting foreign birds in rajasthan

राजस्थान: विदेशी परिंदों के शिकार करते वक्त वन विभाग की जाल में फंसे चार शिकारी, बंदूक समेत वाहन जब्त

Thu, 30 Dec 2021 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:59 PM IST
सार

झालरापाटन के मुण्डलिया खेड़ी तालाब पर वन विभाग की टीम ने चार शिकारियों को अवैध शिकार करते हुए धर दबोचा। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से बंदूक, जाल, छुरा ओर मौके से वाहन को भी जब्त किया।

विज्ञापन
Four hunters caughr forest department trap while hunting foreign birds in rajasthan
वन विभाग ने चार को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालावाड जिले में इन दिनों विदशी पक्षियों ने यहां के सभी जलाशयों पर डेरा जमाए हुए है। जिले के 150 से अधिक तालाबों में विदेशी पक्षी पहुचे हैं, लेकिन इन विदेशी पक्षियों पर शिकारी भी घात लगाए हुए हैं। पिछले 15 दिनों से विभिन्न तालाबों में अवैध शिकार किया जा रहा है। मीडिया ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो विभाग हरकत में आया और जिला वन अधिकारी संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाबों की निगरानी शुरू की गई। निगरानी के दौरान विदेशी परिंदों को शिकार करने की घटना सामने आई।

विज्ञापन


झालरापाटन के मुण्डलिया खेड़ी तालाब पर वन विभाग की टीम ने चार शिकारियों को अवैध शिकार करते हुए धर दबोचा। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से बंदूक, जाल, छुरा ओर मौके से वाहन को भी जब्त किया। फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अक्सर ठंड के दिनों में विदेशी परिंदे भारत के अलग-अलग हिस्सों में आते हैं और तीन महीनों तक यहां रहते हैं फिर ये अपने-अपने घर लौट जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed