{"_id":"616adcccd20e6631676dfce8","slug":"four-girls-died-in-chittorgarh-district-of-rajasthan-while-taking-bath-in-a-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा
Sat, 16 Oct 2021 07:39 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:39 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार चारों बहनें तमलाव गांव में तालाब में नहाने गई थी, जहां ज्यादा गहराई में पैर फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रावतभाटा क्षेत्र में तालाब में नहाते वक्त पैर फिसलने से चार लड़कियों की मौत हो गई।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में तालाब में नहाते वक्त पैर फिसलने से चार लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चारों बहनें तमलाव गांव में तालाब में नहाने गई थी, जहां ज्यादा गहराई में पैर फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक लड़की को बचाने की कोशिश में बाकी तीन भी गहराई में चली गई और अपनी जान गंवा बैठी।
दोपहर तक लड़कियों के वापस न आने के बाद हादसे का खुलासा हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की मदद भी ली लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रावतभाटा पुलिस ने बताया कि गांव वालों की मदद से सभी के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
मरने वालों की पहचान पिंकी राजपूत, आशा राजपूत, निक्की राजपूत और निशा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।