Rajasthan: कार और पिकअप की टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल, खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे थे सभी
सभी मृतक उत्तर प्रदेश के कानपुर के हैं। दो लोगों को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा के तहसील थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और पिकअप की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोथून-मनोहरपुर हाईवे पर बापी गांव में एक कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतक उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी हैं। वे सीकर में खाटूश्याम जी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।