फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four Accused Arrested For Stealing Copper from transformer In Bhiwadi

राजस्थान: बंद फैक्ट्री में डकैती की योजना बनाते चार पकड़ाए, हरियाणा-यूपी में भी ट्रांसफार्मर से चोरी करते थे तांबा

Wed, 02 Feb 2022 07:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Feb 2022 07:40 PM IST
सार

गैंग के सदस्य राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी डीपी से तांबा निकालकर कबाड़ी को 500 रुपए किलो में बेच देते थे। 
 

विज्ञापन
Four Accused Arrested For Stealing Copper from transformer In Bhiwadi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

ट्रांसफार्मरों से तांबा चुराने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक बंद फैक्ट्री में डकैती की योजना बना रहे थे। एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में जिले में 78 डीपी से तांबा चोरी करना कबूल किया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश जाफर उर्फ छोटू पुत्र नूर मोहम्मद (25), इकबाल उर्फ बल्लू पुत्र खुर्शीद मेव (45) जिला नूह मेवात, मुनफरीद उर्फ मुनफा पुत्र अली मोहम्मद मेव (19) और साकिर उर्फ सकुरा पुत्र नूरदीन मेव (25) गांव चैलाकी थाना चौपानकी के रहने वाले हैं। इकबाल उर्फ बिल्लू हरियाणा में भी डीपी चोरी की दर्जनों वारदात में चालान शुदा है। यह गैंग राजस्थान, हरियाणा और यूपी में कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। आरोपी डीपी से तांबा निकालकर कबाड़ी को 500 रुपए किलो के भाव से बेचते थे।  
विज्ञापन


एसपी सिंह ने कहा कि बीते कुछ साल में भिवाड़ी और आसपास के जिलों में डीपी से तांबा चोरी की सैकड़ों वारदात हुई। इन वारदातों को रोकने और गैंग को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने डीएसटी टीम को टास्क दिया था। डीएसटी टीम ने थाना चौपानकी पर कैंप लगाकर गैंग को पकड़ने के लिए काफी जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने फर्जी ग्राहक बनकर कबाड़ी वालों से संपर्क किया। जानकारी जुटाकर गैंग के सक्रिय सदस्यों को चिन्हित कर उनकी निगरानी की गई। सोमवार को चौपानकी थाना क्षेत्र के बंद पड़ी महू बियर फैक्ट्री पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से देशी कट्टा, लोहे का सरिया, डीपी खोलने के औजार, मिर्च पाउडर, रस्सी का टुकड़ा, कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed