फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   found gold coins in rajasthan

गुजरात तक पहुंच चुकी हैं गुप्तकालीन सोने की मोहरें

Tue, 10 Jan 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
 found gold coins in rajasthan
फाइल फोटो

 राजस्थान के टोंक जिले मालपुरा स्थित जानकीपुरा गांव की दबडिय़ा नाडी में खुदाई में निकली गुप्तकालीन सोने की मोहरें गुजरात तक पहुंच गई हैं। डिग्गी पुलिस ने अहमदाबाद के एक व्यक्ति के पास से चार मोहरें बरामद की और अहमदाबाद से ही एक और व्यक्ति ने खुद नौ मोहरें पुलिस को सौंपी। मालखने में इन मोहरों की संख्या 100 छूने को है। मोहरों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से इन सिक्कों को जमा कराने की अपील की जा रही है। इससे प्रेरित होकर लोग सिक्के जमा कराने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में काफी संख्या में मोहरें और जमा हो सकती हैं। पुलिस ने कहा है कि जो स्वयं मोहरें सौपेंगे उन पर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया जाएगा, लेकिन चेतावनी के बावजूद अब भी जो लोग पुलिस को मोहरें नहीं सौंप रहे हैं, उनसे मोहरें बरामद हुई, तो राजकीय भूमि से निधि को चुराने का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां मालखाने में जमा मोहरों की संख्या 96 पहुंच गई है। अहमदाबाद निवासी शत्रुघ्न सरावगी ने थाने पहुंचकर गुप्तकालीन सोने के नौ सिक्के जमा कराए। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अहमदाबाद के एक जने से चार मोहरें बरामद की थीं। गौरतलब है कि नाड़ी में सौने के सिक्के मिलने की बात अगस्त 2016 से फैलना शुरू हुई थी, जिसे पुलिस व प्राशासन ने महज अफवाह माना था। ये बात सोशल मीडिया पर भी छाई रही थी, लेकिन 6 दिसम्बर को पहला सिक्का बरामद होने के बाद इस घटना की पुष्टि हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 17 दसम्बर को उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) ने डिग्गी थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से नाडी क्षेत्र की मिट्टी हटाकर तारबंदी की और धारा 144 लगा लगाई। पुलिस जांच में पता चला कई ग्रामीण करीब 8-8 ग्राम के इन सोने के सिक्कों को दो-दो लाख रुपए में बेच भी चुके हैं। इन मोहरों पर एक राजा को घोड़े पर सवार दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed