फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Union Minister And Rajya Sabha MP Praful Patel Son Weeding In pink city Jaipur Rajasthan 

राजस्थान: प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी, गुलाबी नगर मेजबान, पूरे देश से आए वीवीआईपी मेहमान

Sun, 19 Dec 2021 12:38 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

जयपुर का हवाई अड्डा किसी मॉल की पार्किंग जैसा नजर आया। एक ही दिन में 50 के आसपास चार्टर प्लेन जयपुर हवाई अड्डे पर हरकत करते नजर आए।

विज्ञापन
Former Union Minister And Rajya Sabha MP Praful Patel Son Weeding In pink city Jaipur Rajasthan 
प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में पहुंचे मेहमान - फोटो : social media

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शनिवार को शादी हुई। इस अवसर पर गुलाबी शहर सुबह से शाम तक मेहमानों की मेजबानी करता हुआ दिखा। जयपुर का हवाई अड्डा किसी मॉल की पार्किंग जैसा नजर आया। एक ही दिन में 50 के आसपास चार्टर प्लेन जयपुर हवाई अड्डे पर हरकत करते नजर आए। यूं तो जयपुर इस सर्दी में पर्यटकों की पहली पसंद है पर, पटेल के घर की शादी ने शहर में वीवीआईपी मूवमेंट को बढ़ा दिया है। देश के बड़े उद्योग घराने, फिल्म सितारे, खिलाड़ी, राजनेता सभी जयपुर हवाई अड्डे पर नजर आए।  

विज्ञापन


जयपुर हवाई अड्डे पर स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल अपनी पत्नी के साथ नजर आए, वही अनिल अंबानी और टीना अम्बानी अपने ही अंदाज में दिखे। अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, क्रिकेट कोच रवि शास्त्री, महेंद्र सिंह धोनी संग परिवार, साथ ही हिंदुजा, मित्तल, आदि उद्योग घराने भी जयपुर पहुंच गए हैं। राजनेताओं में वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी जयपुर पहुचे हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र से आदित्य ठाकरे, संजय राउत, सुप्रिया सुले भी जयपुर पहुंचे हैं। फारूक अबदुल्ला, कमलनाथ, आनंद शर्मा, राजीव अरोरा भी जयपुर हवाई अड्डे से रामबाग की ओर जाते हुए दिखाई दिए। फिल्मी जगत से सलमान खान, मधुर भंडारकर, जया बचन भी नजर आए। एक दिन में 50 चार्टर प्लेन का आना एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर, सीआईएसएफ भी मुस्तैद दिखी और दिन भर हवाई अड्डे पर हलचल नजर आती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed