फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former minister Devisingh Bhati announced to contest assembly elections from Kolayat

Rajasthan: पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी बोले- कोलायत से लडू़ंगा चुनाव, कांग्रेस सरकार से जनता परेशान, तब कही थी यह बात

Sun, 08 May 2022 05:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 May 2022 05:26 PM IST
सार

राजस्थान सरकार में सिंचाई मंत्री रहे देवीसिंह भाटी ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पिछले चुनाव में मिली हार के बाद भाटी ने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
Former minister Devisingh Bhati announced to contest assembly elections from Kolayat
पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार में सिंचाई मंत्री रहे देवीसिंह भाटी ने एक बार फिर राजनीति में आने का एलान कर दिया है। रविवार को उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोलायत से चुनाव लडू़ंगा। कांग्रेस शासन के दौरान कोलायत में अपराध, भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से यहां की जनता परेशान हो चुकी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोलायत विधायक और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने यहां की जनता को विकास के नाम पर बेवकूफ बनाया है। रिश्वतखोरी इतनी बढ़ गई है कि कोलायत उपखंड के लोगों को छोटे से काम के भी पैसे देने पड़ते हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में मिली हार के बाद भाटी ने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के सवाल पर भाटी ने कहा, मैं जनसंघ के जमाने से भाजपा में हूं। भाजपा की विचारधारा का समर्थक हूं। कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अफवाह मेरे विरोधी फैला रहे हैं। कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा ही सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले पूर्व मंत्री भाटी कोलायत मं गायों के बाड़े में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। आग से हुए नुकसान को लेकर उन्होंने पीड़ित को  एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed