Rajathan: नौ निर्दलीय पार्षदों को पायलट ने करवाई कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण, टोंक को अग्रणी बनाने का किया आह्वान
सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जो सदस्य बनाये जाएंगे, उनका एक डेटाबेस तैयार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट मंगलवार को टोंक के दौरे पर रहे, जहां आयोजित कार्यक्रमों में 61 दिव्यांगों को स्कूटी वितरण के साथ ही पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान की बैठक ली। इसके साथ ही पायलट ने 30.28 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से तैयार पंचायत समिति टोंक के नवनिर्मित सभा भवन, पंचायत समिति के रिनोवेशन और अन्य निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।
पायलट ने कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में पार्टी का सदस्यता अभियान जोरशोर से चल रहा है। वर्तमान युग डिजिटल युग है, इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। पायलट ने कहा कि समय के साथ अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव लाना अच्छी बात है। पूर्व में गांव-ढाणी जाकर सदस्यता की कॉपियां भरवाकर पार्टी के सदस्य बनाये जाते थे लेकिन अब डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से जो सदस्य बनाये जाएंगे, उनका एक डेटाबेस तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हमारे शीर्ष नेताओं के संदेश, पार्टी की रीति-नीति और कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक सदस्य के पास आसानी से और शीघ्रता से पहुंच सकेगी। इसके लिए आवश्यक है कि इस सदस्यता अभियान की पूरी प्रक्रिया को आप लोग गंभीरता के साथ भलीभांति से समझे और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि ना करें। इस दौरान सचिन पायलट ने नौ निर्दलीय पार्षदों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।