{"_id":"623d5c529747ba5e0f2bbeb9","slug":"five-year-old-child-dies-after-coming-under-school-bus-in-jhunjhunu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: स्कूल बस के नीचे आने से पांच साल के मासूम की मौत, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: स्कूल बस के नीचे आने से पांच साल के मासूम की मौत, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
Fri, 25 Mar 2022 11:38 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:38 AM IST
सार
झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे में हुआ हादसा, लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमें बस चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे के वार्ड नंबर तीन में स्कूल बस के नीचे आने से एक पांच बच्चे की मौत हो गई। हादस के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जवाहर स्कूल में पढ़ने वाला गूगल पुत्र मनोज सैनी गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस से घर आया था। बच्चे के बस से उतरने के दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे मासूम नीचे आ गया और दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बस चालक को तीन बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, मृतक बच्चे के शव को पुलिस ने अस्पताल में रखवा दिया गया था। आज शुक्रवार को पीएम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बच्चे के पिता ने कहा कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन