फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five thousand Pakistanis living in Rajasthan

राजस्थान में रह रहे हैं पांच हजार पाकिस्तानी

Thu, 24 Dec 2015 03:25 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
Five thousand Pakistanis living in Rajasthan

राजस्थान में पांच हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर में रह रहे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक अधिकतर पाकिस्तान नागरिक धार्मिक वीजा पर थार एक्सप्रेस से भारत पहुंचे, लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं गए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय ट्रेन थार एक्सप्रेस करीब नौ वर्षों से चलाई जा रही है। इस ट्रेन के चलने से सर्वाधिक फायदा उन्हें हुआ, जिनके रिश्तेदार अंतरराष्ट्रीय सीमा के इस पार और उस पार रहते हैं। अधिकतर धार्मिक वीजा पर ही आते हैं और रिश्तेदारों से मिलकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन


लेकिन थार एक्सप्रेस से आए हजारों पाकिस्तानी अवैध रूप से यहीं रुके हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां बार-बार इस जानकारी राज्य व केंद्र सरकारों को भेजती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा मामला हवा देवी का

Five thousand Pakistanis living in Rajasthan

धार्मिक वीजा पर आनेवाली पाकिस्तान की हवा देवी ताजा उदाहरण है। हवा देवी 20 दिन का धार्मिक वीजा लेकर 29 मार्च 2014 को जोधपुर आई थी। लेकिन वह अब तक जोधपुर रह रही हैं।

दरअसल हुआ ये कि जब उसका पति बीमार हुआ, तो वापस पाकिस्तान जाने में उसे कठिनाई आई। मामला सामने आते ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अधिकारियों को हवा देवी को वापस पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करने को कहा है। हवा देवी के पासपोर्ट की वैधता भी खत्म हो चुकी है।

एजेंसियों द्वारा हवा देवी सहित कुल 15 लोगों को वापस पाकिस्तान भेजने के लिए रिपोर्ट तैयार कर गृह विभाग को भेजी गई थी, फिर वहां से गृह मंत्रालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed