फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five people crushed by dumper in jhalawad in rajashthan

राजस्थान में बड़ा हादसा : बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंदा, पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत

Thu, 08 Jul 2021 09:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 09:17 AM IST
सार

बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है।  झालावाड़ में बेकाबू डंपर ने 5 लोगों को कुचल दिया है। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
Five people crushed by dumper in jhalawad in rajashthan
ट्रक ने रौंदा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी खबर राजस्थान के झालावाड़ से आ रही है। यहां पर बेकाबू डंपर ने 5 लोगों को कुचल दिया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर जयपुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित एक घर में परिवार सो रहा था। अनियंत्रित डंपर घर में जा घुसा, जिससे पति-पत्नी व उनके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई । हादसा देर रात के बीच बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मण्डावर थाना अधिकारी मुरलीधर ने बताया कि घाटोली निवासी सुरेश का परिवार मजदूरी करता था। रात 12.30 बजे तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उसके परिवार को कुचल दिया। जिसमें सुरेश उसकी पत्नी सीताबाई, पुत्र पवन, कमलेश और बालिका निर्मला की मौत हो गई ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed