{"_id":"5f78daee8ebc3e9bc567b80c","slug":"five-people-and-one-former-bjp-officer-arrested-for-running-sex-racket-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पूर्व भाजपा पदाधिकारी समेत पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पूर्व भाजपा पदाधिकारी समेत पांच लोग गिरफ्तार
Sun, 04 Oct 2020 01:41 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सवाई माधोपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा और तीन सरकारी कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस सेवा दल की पूर्व पदाधिकारी पूनम चौधरी उर्फ पूजा समेत तीन अन्य लोग फरार हैं। इन लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस सेक्स रैकेट का पता 17 वर्षीय एक लड़की के अभिभावकों द्वारा सवाई माधोपुर के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के चला। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी बेटी को कई लोगों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जांच अधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी ने कहा कि अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिलाएं लड़कियों को सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के पास पैसे या फिर काम हासिल करने के लिए भेजती थीं।
विज्ञापन