{"_id":"d6d05868-961d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"five-members-of-family-die-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु मिलन की चाहत में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु मिलन की चाहत में पांच लोगों की मौत
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Mar 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी परिवार के तीन लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
सोमवार रात घटी इस घटना से जिले के गंगापुर सिटी कस्बे में होली के त्यौहार पर शोक की लहर छा गई है।
जानकारी के मुताबिक इस परिवार का 42 वर्षीय मुखिया कंचन सिंह राजपूत धार्मिक पूजा पाठ में विश्वास रखता था। उसने घर वालों को भरोसा दिलाया कि प्रसाद में जहर खाने के बाद भी भगवान खुद आकर उनकी जान बचा लेंगे।
फिर क्या प्रभु मिलन की चाहत में परिवार के सभी लोगों ने घर पर हवन और यज्ञ करने के बाद रात करीब एक बजे जहर मिला हुआ प्रसाद खा लिया।
इस प्रसाद का सेवन करने के बाद सभी एक एक कर बेहोश हो गए। घटना का पता तब लगा जब कंचन सिंह की भांजी रश्मी को होश आया। उसे उलटियां होने लगीं। उसने ने देखा घर में और लोग भी बेहोश हैं और उलटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उसने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और सभी को अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन इस दौरान चार लोगों की मौत हो चुकी थी। अस्पातल में एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। परिवार के तीन लोगों की हालत गंभीर है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अहम बात यह है कि परिवार का मुखिया खुद कैमरामैन था और उसने सारे घटनाक्रम को एक वीडियो कैमरे में कैद करने का इंतजाम भी किया था।
घटना स्थल पर एक ट्रायपॉड पर वीडियो कैमरे में हवन से लेकर जहर खाने तक और उसके बाद का घटनाक्रम कैद हो गया है।