फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five man sexually harassed 30 year old woman in Rajasthan, Uploaded video on social media

राजस्थान: पांच लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर डाल दी वीडियो

Tue, 04 Jun 2019 01:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 04 Jun 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Five man sexually harassed 30 year old woman in Rajasthan, Uploaded video on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

राजस्थान के पाली जिले में कथित तौर पर पांच व्यक्तियों ने एक 30 साल की शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। इस बात की जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।


loader

सोमवार को पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच लोगों ने 26 मई को उसके साथ दुष्कर्म किया। उस दिन वह अपनी दोस्त के साथ मंदिर जा रही थी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था।

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन के इंचार्ज किशोर सिंह भाटी का कहना है कि रविवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़ और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों जीतेंद्र भाट (20), गोविंद भाट (20), दिनेश भाट (24) और महेश भाट (22) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं पांचवां आरोपी संजय भाट फरार है।  

भाटी ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत के सामने पेश किया गया। पीड़ित महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। महिला का पति मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed