{"_id":"64291b235d7e151ab5084ce7","slug":"five-killed-in-truck-pickup-collision-in-churu-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, सालासर बालाजी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, सालासर बालाजी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहा था परिवार
Sun, 02 Apr 2023 11:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:35 AM IST
सार
सालासर बालाजी को धोक लगाने के बाद शनिवार देर रात को हरियाणा लौट रहे एक परिवार की पिकअप गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सालासर बालाजी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे एक परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय रेफल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार जिले के सिहाड़वा गांव का एक परिवार सालासर बालाजी के धोक लगाने आया था। बालाजी के धोक लगाने के बाद शनिवार देर रात को परिवार के लोग पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान राजगढ़ चूरू हाईवे पर रतनपुरा गांव के पास रात करीब एक बजे ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को पिकअप से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान विमला (63), कृष्णा (60), सरस्वती (5) अंकित (8) और अंजलि (5) के रूप में हुई है। हादसे में सोनू, ओम और प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन